Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अब दो डॉक्टर मिलकर चमकायेंगे छत्तीसगढ़ सरकार का चेहरा

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार का चेहरा चमकाने यानी ब्रांडिंग की जिम्मेदारी अब छत्तीसगढ़ के दो ऐसे आईएएस अधिकारियों को मिला है जिन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा को चुना है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सरकार का चेहरा चमकाने वाले जनसंपर्क विभाग के सचिव की जिम्मेदारी तेज-तर्रार और रिजल्ट देने वाले अफसर डॉ.रोहित यादव को दी गई है। गौरतलब हो कि डॉ.रोहित यादव अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ही उर्जा विभाग के सचिव के साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष भी है।

इसके अतिरिक्त वे सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का दायित्व भी संभालते हैं। डॉ.रोहित यादव छत्तीसगढ़ लौटने से पहले केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ में कार्यरत थे। यह संयोग ही है कि डॉ.रोहित यादव के साथ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त और संवाद के सीईओ डॉ.रवि मित्तल हैं। डॉ.रवि मित्तल भी एमबीबीएस करने के बाद प्रशासनिक सेवा में आए है। सी.पी.आर. डॉ. मित्तल को उनके पूर्व के विभागों के साथ-साथ संचालक विमानन (Director of Aviation) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह प्रभार राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और नागरिक उड्डयन से जुड़ी परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा।

नए CS विकास शील के कार्यभार संभालते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के कार्यभार संभालते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राजनांदगांव कलेक्टर समेत 14 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। जितेंद्र यादव को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, पी दयानंद की जनसंपर्क से छुट्टी हो गई है। उनके स्थान पर रोहित यादव को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इन IAS अधिकारियों के बदले प्रभार

1.रेणु जी पिल्ले: अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को स्थाई रूप से अध्यक्ष, व्यापम पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2.सुब्रत साहू: महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का प्रभार संभालेंगे और अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त दायित्व भी उन्हें सौंपा गया है।
3.सोनमणि बोरा: प्रमुख सचिव आदिम जाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग विभागों के साथ अब प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का भी दायित्व संभालेंगे।
4.रोहित यादव: सचिव ऊर्जा, पर्यटन व संस्कृति विभाग के साथ अब उन्हें सचिव, जनसंपर्क विभाग का भी प्रभार मिला है।
5.पी. दयानंद: जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं।
6.अविनाश चम्पावत: सचिव सामान्य प्रशासन व जनशिकायत निवारण विभाग के साथ अब उन्हें सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
7.मुकेश कुमार बंसल: सचिव वित्त व वाणिज्यिक कर विभाग के साथ अब सचिव, विमानन विभाग का भी प्रभार संभालेंगे।
8.अंकित आनंद: सचिव योजना, आर्थिक व सांख्यिकी, आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ अब सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग का भी प्रभार संभालेंगे।
9.भुवनेश यादव: सचिव समाज कल्याण विभाग के साथ अब सचिव, योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का दायित्व संभालेंगे।
10.कुलदीप शर्मा: रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं के साथ अब प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रभार संभालेंगे।
11.रवि मित्तल: संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ अब उन्हें संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
12.डॉ. फरिहा आलम: संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को अब संचालक, खाद्य विभाग पद पर पदस्थ किया गया है।
13.जितेन्द्र यादव: रायगढ़ जिला पंचायत के CEO पद से हटाकर अब कलेक्टर राजनांदगांव बनाया गया है।
14.लोकेश कुमार: उप सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अब उप सचिव श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
15.अभिजीत बबन पठारे: सहायक कलेक्टर दुर्ग को पदोन्नत करते हुए CEO जिला पंचायत रायगढ़ पद पर पदस्थ किया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close