

प्रदेश में लगातार सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले सुकमा मे लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दे रही है कार्रवाइयों में सुरक्षा बलों द्वारा कई इनामी नक्सलियों को भी ढेर किया गया। इस बीच सुकमा जिले में पुलिस को सर्च ऑपरेशन में बड़ी संख्या में गोला बारूद जंगलों में नक्सलियों के ठिकानों से मिला बता दे सुकमा में दो अलग-अलग माओवादियों के ठिकानो मरकनगुड़ा ओर मेटागुड़ा जंगल की पहाड़ी से माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में डंप बन्दूक हथियार एवम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई

कैम्प दुलेड अंतर्गत मरकनगुड़ा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों के छुपाये हुए 06 नग भरमार बन्दूक हथियार ,BGL सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री सुरक्षा बलों को बरामद हुए

वही नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा अंतर्गत मेट्टागुड़ा के जंगल में नक्सलियों के द्वारा छुपाये हुए 03 नग बन्दूक हथियार, BGL सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री सुरक्षा बलों ने जंगलों से सर्चिंग में बरामद किए।आशंका जताई जा रही थी कि नक्सली सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। इस पूरी कार्यवाही में जिला पुलिस बल, 02री वाहिनी सीआरपीएफ, 203 वाहिनी कोबरा,131वाहिनी सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




