Landmine Blast In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, जेसीओ ऑफिसर समेत 4 जवान घायल, विस्फोट से हड़कंप
राजौरी। Landmine Blast In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना की नियमित गश्त के दौरान अचानक हुए लैंडमाइन विस्फोट में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहित चार सैनिक घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सैन्य सूत्रों के अनुसार यह हादसा नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में हुआ। भारतीय सेना की एक टीम सीमा क्षेत्र में नियमित निगरानी अभियान पर थी। इसी दौरान रास्ते में मौजूद एक बारूदी सुरंग सक्रिय हो गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और गश्ती दल के चार जवान इसकी चपेट में आ गए।
Read More: ED Raid In CG: भारतमाला और DMF फंड मामलों में ईडी की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 5 जिलों में एक साथ दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज
घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल
विस्फोट की सूचना मिलते ही आसपास तैनात सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल जेसीओ और अन्य तीन सैनिकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार सभी जवानों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बारिश और भूस्खलन से बदल जाती है लैंडमाइन की स्थिति
सेना के अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने और सुरक्षा मजबूत करने के लिए कई स्थानों पर लैंडमाइन बिछाई जाती हैं। हालांकि, भारी बारिश, मिट्टी के कटाव और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण कई बार ये बारूदी सुरंगें अपनी निर्धारित जगह से खिसककर अन्य स्थानों पर पहुंच जाती हैं।
Read More: Ram Shila Controversy: राम मंदिर में पैसे से लेकर सोने–चांदी और अष्टधातु की 1250 शिलाएं गायब, पदाधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप
हादसे के कारणों की जांच शुरू
Landmine Blast In Jammu-Kashmir: प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गश्त के दौरान जवानों का पैर ऐसी ही किसी स्थानांतरित लैंडमाइन पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हुआ। घटना के बाद सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है तथा अन्य संभावित खतरों की जांच की जा रही है। सीमा क्षेत्र में हुई इस घटना ने एक बार फिर एलओसी के पास तैनात जवानों के सामने मौजूद जोखिमों को उजागर कर दिया है, जहां हर कदम पर सतर्कता बेहद जरूरी होती है।




