Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर पुलिस की नई पहल, अब हर गली-मोहल्लों तक पहुंचेगी पुलिस, संवाद से मिलेगा समाधान

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संवाद से समाधान अभियान के तहत होटल, ढाबा, लॉज एवं बार संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक सिविल लाइन रायपुर स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने किया। इस अवसर पर एडीसीपी आकाश मरकाम एवं एसीपी पूर्णिमा लामा की गरिमामयी उपस्थिति रही। नार्थ जोन अंतर्गत थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी एवं खम्हारडीह क्षेत्र के सभी होटल, ढाबा, लॉज एवं बार संचालक बैठक में उपस्थित रहे।

बता दें कि, बैठक के दौरान मयंक गुर्जर ने प्रतिष्ठानों के संचालन से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं लाइसेंस शर्तों का कड़ाई से पालन, निर्धारित समय-सीमा का अनुपालन, अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल व लॉज में ठहरने वाले ग्राहकों का विधिवत रिकॉर्ड संधारित करने, पहचान पत्रों की जांच, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, महिला व आम नागरिकों की सुरक्षा तथा नशे से संबंधित गतिविधियों पर सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया।

Raipur News: एडीसीपी आकाश मरकाम एवं एसीपी पूर्णिमा लामा ने पुलिस के साथ बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था में सहयोग और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक का उद्देश्य संवाद के माध्यम से आपसी सहयोग बढ़ाकर कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना रहा। संचालकों ने उठाए गए बिंदुओं पर सहमति जताते हुए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close