Breaking news
Advertisement
देश

संविधान का सम्मान और उसकी रक्षा’ कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी, कहा- इस देश में हुनर की इज्जत है ही नहीं..

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानि 24 अगस्त को प्रयागराज पहुंचे, जहाँ वो संविधान का सम्मान और उसकी रक्षा’ कार्यक्रम में शामिल हुए, कर्यक्रम में राहुल करीब 40 मिनट तक बोले, जिसमे उन्होंने कहा कि मोदीजी राजा, महाराजा, शहंशाह वाला मॉडल चलाना चाह रहे थे। मैंने मोदी जी को संविधान माथे पर लगाने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन, बता दूं कि बीजेपी को मैं अपना गुरु मानता हूं। उन्होंने मुझे क्या करना है, क्या नहीं करना है, सिखाया।
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा की धोबी, मोची और बढ़ई का देशभर में नेटवर्क है। इनके हाथों में जबरदस्त स्किल और ताकत है। इनसे हाथ मिलने से ही हवा निकल जाती है। इसके बाद उन्होंने, सुल्तानपुर के मोची रामचैत की कहानी सुनाई। बताया कि उनके हाथों में जबरदस्त हुनर है। वे 40 सालों से मोची का काम कर रहे हैं। लेकिन, उनका कोई सम्मान नहीं करता है। इस देश में हुनर की इज्जत ही नहीं है,
राहुल ने आगे कहा,कि मेरा लक्ष्य संविधान को बचाना है। पहले राजा महाराजा के समय, जो मूड में आता था, कर देते थे। मोदी जी भी वही राजा महाराजा शहंशाह वाला मॉडल चलाना चाह रहे थे। मैंने मोदी जी से संविधान माथे पर लगाने के लिए मजबूर कर दिया। अगर कोई सोचे कि जातीय जनगणना को रोका जा सकता है। मै बता रहा हूं वो सपना देख रहा है। ना जातीय जनगणना रुकेगी। ना सोशल सर्वे रुकेगा। ना इंस्ट्‌यूशनल सर्वे रुकेगा। सरकार को ये मान लेना चाहिए। प्रधानमंत्री को ये बात मान लेनी चाहिए।

कांग्रेस ने क्यों कर दी सीएम और गृहमंत्री के नार्को टेस्ट की मांग

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close