[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तराखंडक्राइम

केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान घोड़े को जबरन पिलाई ‘सिगरेट’, शर्मनाक VIDEO वायरल, लोगों में आक्रोश

उत्तराखंड। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान शर्मनाक मामला सामने आया है। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान दो लोगों ने एक घोड़े को जबरन सिगरेट पिलाने की कोशिश की। अब इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवकों ने घोड़े के मुंह को कसकर पकड़ा हुआ है और उसकी एक नाक पर अपना हाथ रखकर बंद कर दिया है। जबकि दूसरी नाक से सिगरेट पिलाने की कोशिश हो रही है। इस पूरी घटना के दौरान घोड़ा छटपटाता नजर आया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान का है। वीडियो देखने वाले यूजर्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया है।

उत्तराखंड पुलिस ने लिया संज्ञान

घोड़े को जबरन बीड़ी पिलाने के मामले का उत्तराखंड पुलिस ने संज्ञान लिया है। वीडियो के जवाब में पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें एक घोड़े को जबरन स्मोकिंग कराई जा रही है। हम वीडियो में दिखने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।’ पुलिस ने अपील करते हुए यह भी लिखा कि “ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए नजदीकी ड्यूटी पुलिस या फिर 112 पर सूचना दें।”

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close