Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 16 जून को प्लेसमेंट कैंप, 264 पदों पर होगी भर्ती; 5वीं पास से लेकर स्नातक तक के युवाओं को मौका

 

रायपुर : रोजगार की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर और जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा 16 जून (सोमवार) को लाइवलीहुड कॉलेज, जोरा, रायपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।

कुल 264 पदों पर होगी भर्ती

इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की 5 प्रतिष्ठित कंपनियां—रुद्र इंटरप्राइजेज, कंवर नर्सिंग होम, इनफिनिटी सर्विसेज, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस और याना एसोसिएट्स—लगभग 264 पदों पर भर्ती करेंगी।

READ MORE : रायपुर : शादी में गए परिवार के घर 12 लाख की चोरी, पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किरायेदार ने दिया वारदात को अंजाम

 

इन पदों पर होगी भर्ती:

  • स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन / ऑपरेटर
  • एल्युमिनियम विंडो इंस्टॉलर / एसेम्बलर
  • हाउसकीपिंग स्टाफ, सुपरवाइजर, स्वीपर
  • ओ.टी. नर्स, रिसेप्शनिस्ट, पर्सनल असिस्टेंट
  • ड्राइवर, कुक, योगा एवं मेडिटेशन प्रशिक्षक, डर्मेटोलॉजिस्ट
  • फील्ड एसोसिएट, टेली कॉलर, अप्रेंटिस
  • एल.पी.ओ. फीटर, वेल्डर
  • जेसीबी, हायड्रा, पोकलेन ऑपरेटर/ड्राइवर, ट्रैक्टर ड्राइवर आदि

योग्यता और आयु सीमा:

5वीं पास से लेकर स्नातक, ITI या नर्सिंग की पढ़ाई कर चुके 18 से 45 वर्ष की आयु के युवा इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं।

READ MORE : CG NEWS : अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग छात्रा ने नवजात को जन्म देकर कमोड में फेंका, बच्चे की दर्दनाक मौत

मानदेय और सुविधा:

चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार ₹8,000 से ₹35,000 तक मासिक वेतन मिलेगा। यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क है।

जरूरी दस्तावेज:

आवेदक अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र की मूल और सत्यापित प्रतियों के साथ तय तिथि व समय पर कैंप स्थल पर उपस्थित हों।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close