
हिमांशु पटेल/रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसीवा थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है धरसीवा क्षेत्र के सगुनी गांव में एक मूकबधिर युवक ने जादू टोने के शक में महिला की हत्या कर दी है। आरोपी युवक ‘बेमची’ नामक एक बीमारी से ग्रस्त है। सूचना के बाद धरसीवां पुलिस ने तीन घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, धरसींवा के ग्राम के सगुनी में एक मूकबधिर युवक ने जादू टोने के शक में महिला की हत्या कर दी। महिला शौचालय के लिए गई हुई थी. उसी दौरान युवक ने ईट मार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धरसींवा पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए प्रथम दृष्टया हत्या होना प्रतीत हुआ. जिसमें मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ संदेह के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया साक्ष्य के आधार पर युवक द्वारा हत्या करना पाया गया आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।




