[t4b-ticker]
Advertisement
religiousछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Sawan Somwar 2026: नागपंचमी-सावन सोमवार का विशेष संयोग, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रायपुर। Sawan Somwar 2026: सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के विशेष संयोग पर राजधानी रायपुर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरा शहर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

सुरेश्वर महादेव मंदिर में लंबी कतारें

रायपुर के सुरेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे।

शहर के शिवालयों में भक्तों की भीड़

सावन सोमवार के चलते रायपुर के अलग-अलग शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते नजर आए। नागपंचमी के संयोग के चलते भी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का माहौल रहा।

सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Sawan Somwar 2026: सावन के तीसरे सोमवार पर राजधानी के शिवालयों में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर लगातार हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज रहे हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close