छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
तेलीबांधा स्थित होटल में पुलिस का छापा, दो विदेशी युवतियों को हिरासत में लिया, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
रायपुर। Raipur News: रायपुर के तेलीबांधा इलाके में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा। जहां दो विदेशी युवतियां। दोनों के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी, और एक के पास पासपोर्ट भी नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित होटल में दबिश दी। दोनों महिलाएं कई सालों से रायपुर में बिना वैध दस्तावेजों के रह रही थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
Raipur News: बताया गया कि, पुलिस इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के साथ मिलकर मामले की गहन जांच कर रही है। राजधानी में इससे पहले भी उज्बेकिस्तान की महिलाओं से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं।
Advertisement




