शराब घोटाले मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, IAS निरंजन दास की संपत्ति कुर्क, 197 चल संपत्तियां भी शामिल
रायपुर। CG Liquor Scam: शराब घोटाले से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईडी ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन आबकारी आयुक्त IAS निरंजन दास और 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की 38.21 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें 78 अचल संपत्तियां शामिल हैं।
बता दें कि, इन कुर्क संपत्तियों में आलीशान बंगले, प्रीमियम कॉम्प्लेक्स में फ्लैट, आलीशान बंगले, व्यावसायिक दुकानें और विशाल कृषि भूमि शामिल हैं। इसके अलावा, 197 चल संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं, जिनमें फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक खातों में जमा रकम, बीमा पॉलिसी, शेयर और म्यूचुअल फंड शामिल हैं।
CG Liquor Scam: ईडी के मुताबिक, इस घोटाले से राज्य के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि, तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास और सीएसएमसीएल के तत्कालीन एमडी अरुणपति त्रिपाठी ने मिलकर एक पार्ट-बी योजना चलाई. इसके तहत सरकारी शराब दुकानों के जरिए बिना हिसाब-किताब की देशी शराब बेची गई।





