bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
सुकमा के SDOP तोमेश वर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में ले जाया गया अस्पताल, मचा हड़कंप
दंतेवाड़ा। Dantewada News: दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुकमा के SDOP तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं घायल SDOP को जिला अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकाी के अनुसार, घटना TVS शोरूम के पास हुई। जहां अज्ञात युवक ने SDOP पर चाकू से हमला बोला। मौके पर हड़कंप मच गया,जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं SDOP को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Dantewada News: बताया गया कि, आरोपी की पहचान रविशंकर साहू के रूप में हुई, जो दुर्ग का निवासी है। वह सुकमा से SDOP का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा था। पुलिस हमले के कारणों की जांच कर रही है।
Advertisement




