पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, बोले- मां भारती के सुरक्षा कवच हैं हमारे जवान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए जम्मू कश्मीर के नौशेरा (Nowshera) सेक्टर पहुंच गए हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली के शुभअवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी हैं. पीएम मोदी ने गुरुवार की सुबह ट्वीट कर कहा , ‘दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए. Wishing everyone a very Happy Diwali.
दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy Diwali.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021
बता दें कि नरेंद्र मोदी साल 2014 में जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तभी से वह हर वर्ष देश की सेवा में खड़े जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे.
Prime Minister Narendra Modi arrives in Nowshera, Jammu, to celebrate #Diwali with soldiers pic.twitter.com/Eob4aUkOBn
— ANI (@ANI) November 4, 2021
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान जम्मू कश्मीर में पुंछ इलाके का भी दौरा कर सकते हैं. क्योंकि यहां सेना के कई जवानों की शहीद हुए हैं. उनके लद्दाख दौरे की भी अटकलें हैं. लद्दाख में भारतीय सेना पिछले डेढ़ साल से चीन सीमा पर तैनात है.




