[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नौतन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बेतिया–नौतन रोड पर आक्रोशितों का घंटों जाम

राहुल कुमार को रॉड और पाइप से कुचलकर मार डाला, परिजनों के नामजद आरोपित फरार, पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क खुली

बेतिया : नौतन थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बसवरिया निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना जैसे ही फैली, गुरुवार को गुस्साए लोगों ने बेतिया–नौतन रोड को जाम कर आगजनी की। भीड़ घंटों तक सड़क पर बवाल करती रही और यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया।

पुलिस को मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को शांत कराने में करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बाद में समझाने-बुझाने के बाद सड़क खोली जा सकी।

घात लगाकर हत्या, रॉड और पाइप से कुचल दिया सिर

राहुल की मां कमलावती देवी ने नौतन थाना में आवेदन देकर सनसरैया निवासी अंबेडकर पटेल, ऋतिक कुमार, बबलू पटेल, गोलू यादव, अमित यादव तथा बसवरिया के झुनझुन कुमार समेत 5–6 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।

आवेदन के अनुसार, बुधवार शाम झुनझुन कुमार राहुल को घर से बुलाकर ले गया। बगही लोहिया पुल के पास सभी आरोपित घात लगाए बैठे थे। जैसे ही राहुल बाइक से पहुंचा, आरोपितों ने उसकी बाइक को सामने से टकरा कर गिरा दिया और लोहे के रॉड व बाइक के साइलेंसर पाइप से उसके सिर पर वार कर उसे बुरी तरह कुचल दिया।

दुर्घटना का बहाना बनाकर दी सूचना

परिजनों को बताया गया कि राहुल की बाइक एक्सीडेंट हो गई है। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में जीएमसीएच ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया, लेकिन मोतिहारी के रहमनानिया अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस सक्रिय, आरोपित फरार

नौतन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी नामजद आरोपित घटनास्थल से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close