बांग्लादेश में हिंदू पत्रकार की गोली मारकर हत्या, तो दूसरी ओर विधवा महिला से गैंगरेप, बर्बरता से कांप उठी लोगों की रूह
बांग्लादेश। Attack on Hindu in Bangladesh: बांग्लादेश में बीते कई दिनों से हिंदूओं पर हो रहा अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीत दिनों 4 हिंदुओं की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसमें दीपू दास, अमृत मंडल, बजेंद्र विस्वास और खोकोन दास के नाम शामिल है। वहीं अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक हिंदू पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तो वहीं दूसरी ओर एक विधवा महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है। जो कि नरैल से प्रकाशित स्थानीय अखबार ‘दैनिक बीडी खबर’ के कार्यवाहक संपादक भी थे। वारदात कल सोमवार 5 जनवरी की शाम करीब 6 बजे कोपलिया बाजार इलाके की है। हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर आकर उन्हें उनकी आइस फैक्ट्री से बुलाया, बाजार की गली में बहस के बाद सिर में कई गोलियां मारी और गला भी काटा।
घटनास्थल से पुलिस को 7 खाली कारतूस मिले। पुलिस प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी के आंतरिक विवाद की जांच कर रही है। यह हत्या अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ते हमलों के बीच हुई, जहां दिसंबर 2025 से चार अन्य हिंदुओं की मौत हुई। नरसिंदी में उसी रात किराना दुकान मालिक शरत मणि चक्रवर्ती पर धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई।
Attack on Hindu in Bangladesh: वहीं दूसरे मामले में बांग्लादेश में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप किया गया और बाद में महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल भी काट दिए। घटना बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के पास कालीगंज इलाके की है। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद इलाके के हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल व्याप्त है।




