Vikas Garg: महादेव बेटिंग ऐप मामले में आरोपी विकास गर्ग को ईडी ने कोर्ट में किया पेश, अटैच की गई थी करोड़ों की संपत्ति
रायपुर। Vikas Garg: चर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास गर्ग को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। ईडी की टीम विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर देर रात रायपुर लेकर पहुंची थी।
Fire In Noida: यहां पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 की मौत, मची चीख-पुकार
बुधवार को आरोपी को ईडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करने की तैयारी की। माना जा रहा है कि रिमांड मिलने के बाद ईडी विकास गर्ग से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य आरोपियों से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी।
Vikas Garg: महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच कर रही ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में एजेंसी ने इस प्रकरण में 940.77 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अटैच की थीं। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में वित्तीय लेन-देन और अवैध संपत्तियों की जांच अभी भी जारी है। ईडी अब विकास गर्ग से पूछताछ के जरिए इस कथित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, आर्थिक लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के पूरे तंत्र की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।




