Breaking news
Advertisement
देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

राजनीतिक संकट के बीच PM का इस्तीफा, मंत्रियों के इस्तीफ़े की झड़ी के बाद बोरिस जॉनसन ने पीएम पद छोड़ा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson Resigns) ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बोरिस जॉनसन स्कैंडल और तमाम आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनकी सरकार में मंगलवार से अब तक 50 से अधिक इस्तीफे दिए जा चुके हैं. यहां तक कि वेल्श से सेक्रेटरी सिमन हर्ट ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है।

महज मंत्रियों की बात करें, तो 48 घंटे में ही 45 मंत्री अपना पद त्याग चुके हैं। जिनमें वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद शामिल हैं। दरअसल, क्रिस पिंचर मामले को ठीक से नहीं संभालने के चलते जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी के ही अधिकतर लोग उनके खिलाफ हो गए हैं।

सांसद क्रिस पिंचर को जॉनसन ने डेप्युटी व्हिप चीफ के तौर पर नियुक्त किया था। जबकि पिंचर के खिलाफ ऐसी शिकायतें थीं कि उन्होंने एक गे बार में दो लड़कों के साथ यौन शोषण किया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close