Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर जीएसटी 2.0 को लेकर कसा तंज,कहा कांग्रेस के दिखाने का दांत अलग और खाने का दांत अलग

रायपुर/प्रविंस मनहर – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी 2.0 को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए तंज कसा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा जीएसटी के दर में कमी आया हैं इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। भारत सरकार तो पूरा कैलकुलेशन करके बता रही हैं किसमे कितना दाम घटा हैं लेकिन विपक्ष जीएसटी कौन्सिलिंग के बैठक के अंदर दाम घटाने का विरोध कर रही हैं। कांग्रेस का दिखाने का दांत अलग और खाने का दांत अलग हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की GST चोरी पर गुटखा करोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को लेकर कहा ऑर्गनाइज टैक्स चोरी मामले में हमारी सरकार सख्त है छोटे-मोटे मामले में हमारा रवैया सहयोगात्मक है अधिकारी कर्मचारी भी अगर गड़़बड़ी करते हैं तो उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी। वही GST 2.O में कोयले पर कंपनसेशन सेस खत्म को लेकर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कोयला खनन रॉयल्टी से अब छग को सीधा फायदा होगा कोरोनाकाल में लिया लोन सेस से चुकाया जा रहा था अब उसे जीएसटी में सेस के मर्ज होने से राहत मिलेगा कोयला कंजंप्शन पर 50% हिस्सा छत्तीसगढ़ को, 50% केंद्र को मिलेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close