[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: स्विमिंग पूल में नहाते समय कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, निधन से करीबियों में शोक की लहर

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। संतोषी नगर स्थित मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पार्षद एवं कांग्रेस नेता अमित दास की स्विमिंग पूल में नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Read More: UP News: लोवर टीशर्ट बनी मौत की वजह, पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद ने भी उठाया ये खौफनाक कदम, चैटिंग से खुले राज़

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमित दास अपने दोस्तों के साथ कान्हा किसली स्थित एक निजी रिसॉर्ट में पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान स्विमिंग पूल में नहाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Read More: Vande Mataram: राष्ट्रवाद की राह पर बंगाल, अब सभी सरकारी स्कूलों में वन्दे मातरम् गाना अनिवार्य, सीएम का बड़ा ऐलान 

Raipur News: वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बता दें कि, अमित दास रायपुर निगम क्षेत्र के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद और पूर्व एमआईसी सदस्य भी थे। वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे। उनके अचानक मौत की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close