Raigarh Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार
रायगढ़। Raigarh Sex Racket: रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में संचालित एक कथित देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने एक किराये के मकान पर छापा मारकर महिला दलाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया, जबकि मौके से नकदी और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर साइबर सेल और चक्रधरनगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से योजना बनाकर कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद टीम ने संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी, जहां कथित रूप से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था।
मौके से मिली 3 युवतियां
जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि साईं मंगलम गली स्थित एक किराये के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने विशेष रणनीति अपनाई। इसके बाद छापेमारी कर मौके से आरोपियों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियां भी मौके पर मिली, जिन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लिया गया है। पुलिस उनके बयान दर्ज कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
Raigarh Sex Racket: जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने महिला दलाल और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं के शोषण, मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों से जुड़े मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



