Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर की घनी बस्ती में भीषण आग, 7 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके की एक घनी बस्ती में भीषण आग लग गई। आगजनी इतनी भयानक थी, कि आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम और निजी दमकल विभाग के 15 दमकल वाहनों को 7 घंटे से अधिक समय लगे. दमकल वाहनों ने करीब 50 से ज्यादा फेरे लगाए जिसके बाद जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. यह पूरी घटना रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है, जहां देर रात तक दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम चलता रहा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है.
यह पूरा मामला शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे का है। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना मिली थी कि फाफाडीह के पास स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई है। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची ये आग ने गोदाम में रखें बांस और अन्य समानों को अपनी चपेट में ले लिया था।
यह घटना एक रिहायशी इलाके में स्थित कमर्शियल गोदाम में हुई, जिससे शहर के सिस्टम पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसे इलाके में इस तरह की आगजनी ने सुरक्षा और नगर नियोजन पर गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं. आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

रायपुर के घाटों में छठ महापर्व की बिखरी छठा,डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close