
सरगुजा/सीतापुर। कलेक्टर एवं एसपी तथा एसडीएम सीतापुर अतुल अनमोल टोप्पो के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सर्वप्रथम कक्षा 11 वी में प्रवेश किये। जिस वक्त अंग्रेजी का अध्यापन कार्य जारी था। इस अवसर पर उनके द्वारा अध्यापक के अध्यापन की शैली का अवलोकन किया साथ ही बच्चो से अंग्रेजी पढ़ने को कहा बच्चो के द्वारा आसानी से अंग्रेजी पढ़ कर सुनाया गया। जिस पर जिला कलेक्टर सरगुजा एवम एस पी सरगुजा ने प्रशन्नता व्यक्त की ततपश्चात कक्षा 10 वीं में प्रवेश किये जहाँ संस्कृत के व्यख्याता द्वारा अध्यापन कार्य करवाया जा रहा था। अध्यापक एवम बच्चो के द्वारा पढ़े जा रहे लय के साथ धारा प्रवाह संस्कृत से काफी खुश हुए तथा शिक्षक एवम बच्चो से पुनः पढ़ने की बात कही इसके पश्चात 11वीं के कला संकाय के बच्चो के बीच पहुंचे।

जहाँ बच्चो से आईएएस एवम आईपीएस का फूल फार्म पूछे तथा वर्तमान में कार्यरत सरगुज कलेक्टर एवम एस पी का नाम पूछे जिस पर सस्था में अध्यनरत छात्र सालिक् खलखो एवम हिमांसीयूश लकडा ने आई ए एस एवम आई पी एस का फूल फार्म बताया साथ ही वर्तमान में कार्यरत सरगुजा जिले के कलेक्टर एवम एस पी का नाम भी बताया। साथ ही बच्चो के द्वारा पहली महिला आईपीएस किरण बेदी का भी नाम बताया जिस पर जिला अधिकारियो ने प्रशन्नता जाहिर किया और उन बच्चो के साथ फ़ोटोग्राफी भी कराया साथ ही जिला कलेक्टर महोदय के द्वारा टॉफ़ी भी वितरित किया गया।

समस्त संस्था में कार्यरत स्टॉफ के साथ फ़ोटो भी खिंचवाए सभी स्टॉफ से कहा गया कि आप लोग अच्छा मेहनत कर रहे है और ऐसे ही मेहनत करते रहिए। हम आप लोगों से पुनः मिलने आएंगे और फोटो खिचवायेंगे द्वे अदिकारियो के द्वारा नवीन निर्माणाधीन हायर सेकंडरी स्कूल-पेटला भवन के घटिया निर्माण कार्य के साथ कार्य में लेट लतीफी को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त किया गया तथा तत्काल कार्य पूर्ण कराने हेतु पीडब्लूडी के अधिकारियो को अल्टीमेटम भी दिया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सीतापुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ,जिला आर एम् एस ए कार्यालय से आये ए पी सी रविशंकर पाण्डेय जी ,व्यख्याता संजीव सिंह एवम साथ में बीआरसी सीतापुर से रमेश सिंह उपस्थित थे ज्ञात हो कि शा उ मा वि पेटला में अध्यन एवम अध्यापन कार्य संस्था के प्रभारी प्राचार्य रामबिहारी गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।




