Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा,9 लोगों की मौत वहीं 80 लोग घायल

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़-झारखंड लातेहार में एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया है। बारातियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई,जबकि करीब 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा छत्तीसगढ़–झारखंड बॉर्डर से सटे लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में हुआ। जानकारी के मुताबिक, बारातियों को लेकर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और शव सड़क पर बिखर गए। हादसे पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गहरा दुख जताया है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close