Bjp Meeting: भाजपा की आज बड़ी बैठक, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर होगा मंथन

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी अभियानों की तैयारी तथा पार्टी की गतिविधियों को गति देने को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं। भाजपा संगठन की इस बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आने वाले दिनों के कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।




