
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM Bhupesh Baghel) दिल्ली दौरे पर गए हुए हैं. वहीं आज सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी और भूपेश बघेल के बीच उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम बघेल ने राहुल गांधी को चुनाव का पूरा रोडमैप बताया। उन्होंने बताया कि पार्टी किस तरह चुनावी तैयारी कर रही है। भूपेश उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मुख्य पर्यवेक्षक हैं।
छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के तीन साल होने पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम बघेल ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं मुलाकात के बाद सीएम भूपेश बघेल लखनऊ रवाना हो गए हैं।
Advertisement




