[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal News: दूसरे चरण के चुनाव से पहले TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 जिंदा बम, इलाके में तनाव का माहौल, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है और अब दो दिन बाद यानी 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। लेकिन इससे पहले दक्षिण 24 परगना के भानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां रविवार को चेलेगोआलिया इलाके में (TMC) तृणमूल कार्यकर्ता रफीकुल इस्लाम के घर के पीछे के बगीचे से कुल 100 नए बम बरामद किए गए हैं। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More: Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार का दिन इन 4 राशियों के लिए होगा खास, कारोबार में होगी तरक्की, वापस मिलेगा रूका हुआ धन

जानकारी  के अनुसार, उत्तर काशीपुर पुलिस स्टेशन को बम की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके में छापेमारी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने योजनाबध्द तरीके से पीछे बगीचे में तलाशी ली जहां एक थैला मिला, जिसमें से एक-एक करके कुल 100 बम मिले। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में घेराबंदी की और बम निरोधक दल को बुलाया गया और बमों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया। बम मिलने की सूचना से इलाके में दहशत फैल गई।  वहीं स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

बता दें कि, बम मिलने की घटना से राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। आईएसएफ ने आरोप लगाया है कि, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाके में अशांति फैलाने के इरादे से ये बम जमा किए थे। तो वहीं तृणमूल कार्यकर्ताओं ने इन आरोप का  खंडन करते हुए कहा कि, यह पार्टी को बदनाम करने की साजिश है।

Read More: Heatwave Alert In CG: राजधानी में टूटा 5 सालों का रिकॉर्ड, गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, हीटवेव का अलर्ट जारी 

West Bengal News: प्रशासन ने बताया है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. इलाके में नियमित गश्त की जा रही है और अफवाहों को फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। बमों को निष्क्रिय कर दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। चुनाव से पहले इस तरह की घटनाएं प्रशासन के लिए निस्संदेह एक बड़ी चुनौती हैं। वहीं संवेदनशील इलाकों में बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close