Dhamtari Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, घर में घुसकर बुजुर्ग की निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत
धमतरी। Dhamtari Murder: धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट के बाद पति की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरी निवासी कृत राम साहू बीती रात में पेशाब करने उठा हुआ था। तभी 4 से 5 अज्ञात नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस गए और पति-पत्नी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे 5 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के गहने लूट लिए। वहीं विरोध करने बदमाशों ने कृत राम की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बता दें कि, सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सहित अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल, डॉग स्कॉट, फ्रिंगरप्रिंट की टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटनी की तफ्तीश की। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
Dhamtari Murder: पुलिस ने बताया कि,बुजुर्ग के कमर, कूल्हे में वार के निशान है। वारदात किसी स्थानीय गिरोह के द्वारा किया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।




