गरियाबंद की फामेश्वरी यादव ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान,भारतीय सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनी फामेश्वरी

प्रविसं मनहर/रायपुर -छतीसगढ़ की गरियाबंद जिले की रहने वाली 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने अपनी मेहनत और दृढ संकल्प से यह साबित कर दिया कि लड़कियां भी देश सेवा के लिए जान की बाजी लगा सकती हैं । देश सेवा की भावना ही अपने आप में रोमांच पैदा कर देती है । इसी रोमांच के साथ एक बेटी ने अग्निवीर महिला पुलिस में सफलता पाकर राज्य का मान सम्मान बढ़ाया है ।अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) भर्ती का परिणाम 24 मार्च, 2025 को घोषित कर दिया गया है और इसमे छत्तीसगढ़ की एक महिला चुनी गयी हैं जो कि भारतीय सेना में अग्निवीर महिला पुलिस के तौर पर जाने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला बनी हैं । यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक व गर्व का दिन है । फामेश्वरी यादव से प्रेरणा पाकर राज्य की अन्य महिलाएं प्रोत्साहित होंगी और भविष्य में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय सेना में चयनित होकर, देश सेवा में प्रतिभागी बनेंगी ।




