Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का किया लोकार्पण, शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर की हिम्मत और हौंसले की तारीफ

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लालबाग,जगदलपुर विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री हैलीपैड से पैदल चलकर पहुंचे झीरम घाटी शहीद मेमोरियल पहुंचे। जहां झीरम के शहीदों की याद में विशाल तिरंगा फहराया। शहीदों की याद झीरम मेमोरियल में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराता रहेगा। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 32 शहीदों की याद में मेमोरियल स्थापित किया गया है। लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले में शहीदों की याद में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल आम जनता को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। सीएम ने शहीदों के परिजनों की हिम्मत और हौंसले की तारीफ की और हर सुख दुख में साथ रहने का वायदा किया। झीरम घाटी शहीद मेमोरियल से ऑनलाइन वर्चुअल मुख्यमंत्री जुड़े। झीरम दिवस पर प्रदेश के अलग अलग शहरों से भी शहीद के परिजन जुड़े।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close