[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Bulldozer Action: सामुदायिक भवन के नाम पर हो रहा था अवैध निर्माण, जाँच के बाद तिमंजिला चर्च पर चला बुलडोजर

रायपुर। Raipur Bulldozer Action: रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बन रहे विवादित सामुदायिक भवन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिसर में बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन भवन को तोड़ा जा रहा है। मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर की सड़कों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Bijapur News: खेती से पहले डीजल संकट पर किसानों का प्रदर्शन, विधायक के नेतृत्व में निकली ट्रैक्टर रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सेंट पॉल स्कूल परिसर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर हिंदू स्वाभिमान संगठन ने विरोध प्रदर्शन भी किया था और प्रशासन से शिकायत की थी।

हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय का आरोप है कि सेंट पॉल स्कूल एक शैक्षणिक संस्था है, जबकि सेंट पॉल ट्रस्ट की जमीन की लीज वर्ष 2022 में समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद परिसर में बड़े धार्मिक ढांचे का निर्माण किया जा रहा था। उनका दावा है कि सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाया जा रहा था और इसके लिए आवश्यक अनुमति भी नहीं ली गई थी।

Excise Department Transfer: अब इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Raipur Bulldozer Action: उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम को निर्माण की पूरी जानकारी नहीं थी। शिकायत और जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन की निगरानी में कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close