[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मोहल्ले में नशेबाजी का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, बदमाशों ने मारा चाकू, पेट में फंसा, देखें वीडियो

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के शीलूबाड़ी शिवनगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कल 4 दिसंबर की रात मोहल्ले में हो रही नशेबाजी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया।

जानकारी के अनुसार, दादू नामक युवक ने इलाके में लगातार हो रही नशेड़ियों की हरकतों का विरोध किया था। इसी बात से नाराज राम नामक युवक, जो नशे की लत से ग्रस्त बताया जा रहा है, उसने दादू पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान राम ने दादू के पेट में चाकू घोंप दिया और चाकू वहीं फंसा छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल दादू को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से एम्स रायपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

Raipur Chakubaji: वहीं सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी राम की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। इस वारदात ने एक बार फिर मोहल्लों में बढ़ती नशेबाजी और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाने में दें।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close