[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Sai Press Conference: सीएम साय की प्रेस कॉन्फ्रेस शुरू, कहा-‘पीएम मोदी के 12 वर्ष देश के लिए रहे स्वर्णिम काल, स्थापित किया नया कीर्तिमान’

रायपुर। CM Sai Press Conference: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेबीलॉन इंटरनेशनल (वीआईपी रोड) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनादेश प्राप्त कर पिछले 12 वर्षों से सफलतापूर्वक देश का नेतृत्व कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Onion Price Hike: सरकार ने बढ़ाया प्याज खरीद मूल्य, किसानों को मिली राहत, लेकिन बिगड़ा किचन का बजट

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, बीते 12 वर्षों का दौर भारत के लिए स्वर्णिम काल साबित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।

देश के सम्मान की रक्षा के लिए नहीं हटते पीछे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली स्पष्ट और निर्णायक है। भारत किसी भी देश के साथ बिना कारण विवाद नहीं चाहता, लेकिन यदि कोई देश भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखता है। जरूरत पड़ने पर देश अपनी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटता।

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन जरूर करें पीपल के पेड़ से जुड़े ये उपाय, शनि की साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

CM Sai Press Conference:  मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में भी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले ढाई वर्षों के दौरान 10 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत और निर्मित किए जा चुके हैं, जिससे लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही हैं तथा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close