Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़मौसम

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: रायपुर में रातभर बारिश, कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी

 

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में देर रात से लेकर सुबह तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

READ MORE : Big Breaking : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव गिरफ्तार, SIT गठित

इस बीच मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट है, जबकि बाकी 31 जिलों में केवल बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश के 24 से अधिक जिलों के 69 स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान औसतन 25.51 मिमी वर्षा हुई।

READ MORE : CG NEWS : 2 करोड़ के मादक पदार्थों का नष्टीकरण, पुलिस ने दी नशे के खिलाफ सख्त चेतावनी

तापमान के लिहाज से दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेण्ड्रा में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। राज्य में लगातार बढ़ती और घटती मानसून की चाल के बीच प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close