बगैर मास्क दिखी पूर्व मंत्री, लोगों ने दिया मास्क तो सड़क पर फेंका और चलते बनी, देखें VIDEO

भोपाल। देश में कोरोना (corona) का कहर जारी है. संक्रमण से बचने के लिए मास्क (MASK) लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरुरी है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं. वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता मास्क नहीं लगा रहे हैं. यह मामला राज्य की दर्जा प्राप्त मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) का है, जिन्हें मास्क पहना हुआ नहीं देखकर जब मास्क दिया गया तो वो फेंककर चलती बनीं. इमरती देवी के मास्क फेंकने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.READ MORE: पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने दुकानदार को धमकाते हुए दी गाली… बोले- मेरे रहते जी-खा नहीं पाओगे… देखें वीडियो
ये पहले मंत्री बनीं, फिर पूर्व हुईं अब दर्जा प्राप्त मंत्री हैं – इमरती देवी, मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लग रहा है इन्हें @AamAadmiParty कार्यकर्ताओं ने #मास्क दिया लेकिन इन्होंने क्या अभूतपूर्व काम किया देखिये! @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/7yPy5tWBeB
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) January 22, 2022
जानकारी के अनुसार, दतिया में शुक्रवार को बम बम महादेव चौक पर बिना मास्क लगाए लोगों को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मास्क बांट रहे थे. तभी वहां इमरती देवी अपनी गाड़ी में पहुंचीं. आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने उन्हें भी मास्क दिया. इमरती देवी ने उसे लिया भी लेकिन जैसे ही उनकी गाड़ी आगे बढ़ी उन्होंने फौरन उस मास्क को फेंक दिया. उनकी ये हरकत किसी ने कैमरे में कैद कर ली. उनका अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.




