Raipur Crime News: राजधानी के इस इलाके में मिली युवक की संदिग्ध लाश, चार दिनों से था लापता, मचा हड़कंप
रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रावाभाठा मैदान के पास कंक्रीट कल्वर्ट और पानी के पाइप के नजदीक युवक की लाश बरामद हुई। शव मिलने की सूचना के बाद खमतराई पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
मृतक की पहचान करीब 22-23 वर्षीय पवन तांडन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन बीते 5 अगस्त से लापता था और पिछले चार दिनों से घर वापस नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रावाभाठा मैदान के पास उसका शव मिलने की सूचना सामने आई।
पाइप के पास मिला शव, हत्या का संदेह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव कंक्रीट कल्वर्ट और पानी के पाइप के पास मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव को पाइप के अंदर छिपाने की कोशिश की गई होगी। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
FSL टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलते ही खमतराई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पवन आखिरी बार किसके साथ और कहां देखा गया था। उसके लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
Flying Car: युवा इनोवेटर ने रचा इतिहास, बनाई खुद की ‘फ्लाइंग कार’, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Raipur Crime News: पुलिस के मुताबिक युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि पवन की मौत के पीछे क्या वजह थी और क्या यह मामला हत्या से जुड़ा है।




