मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे सीएम नीतिश कुमार! राज्यसभा जाने की जताई इच्छा, सोशल मीडिया में किया पोस्ट
बिहार। Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में इस वक्त सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राज्यसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में इस मसले पर खासी हलचल है और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।
बता दें कि, सीएम नीतिश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि, पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि, संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
Bihar CM Nitish Kumar: वहीं नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद अब लोगों के बीच नए सीएम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दावा किया है कि नए सीएम की रेस में 5 नाम सबसे आगे चल रहे हैं। पहला नाम है सम्राट चौधरी का। दूसरा नाम है नित्यानंद राय का और तीसरा नाम है दिलीप जायसवाल का। चौथा नाम है विजय सिन्हा का और पांचवा नाम दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया का है।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026




