ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
Padma awards 2026: राष्ट्रपति भवन में देश की 66 अनमोल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, पीएम मोदी-अमित शाह भी रहे मौजूद, यहां देखें सम्मानित दिग्गजों के नाम
Padma awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल 25 मई को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में 131 पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए। इस साल सिनेमा और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों को उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें बॉलीवुड, मलयालम, बंगाली और भारतीय संगीत जगत के दिग्गज कलाकारों का सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी जिनमें 58 पद्म श्री, छह पद्म भूषण और दो पद्म विभूषण शामिल हैं यानी की कुल 66 अनमोल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। तो चलिए जानते हैं किन-किन हस्तियों को मिला ये सम्मान।
Read More: CG News:छत्तीसगढ़ के डॉक्टर दंपति ने बढ़ाया प्रदेश का मान,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से किया सम्मानित
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम अब एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। हरमनप्रीत कौर को सोमवार (25 मई) को राष्ट्रपति भवन में देश के के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान दिया।
वहीं हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में जारी इस खास कार्यक्रम में धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी अपने पति की जगह इस खास सम्मान को लेने के लिए पहुंची। इस दौरान बेटी भी अहाना देओल भी मौजूद रही और पिता को मिले सम्मान को देख भावुक हो गई।
Read More: Rambhadracharya on Charandas Mahant: स्वामी रामभद्राचार्य ने चरणदास महंत को दी खुली चुनौती, कहा-‘करा ले मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण’
Padma awards 2026: इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने करियर में अनगिनत सुपरहिट गाने दिए हैं. बॉलीवुड में उन्हें उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी सूची
पद्म विभूषण
धर्मेंद्र (मरणोपरांत)
डॉ. एन. राजम
वीएस अच्युतानंदन
केटी थॉमस
अन्य सम्मानित हस्तियां
पद्म भूषण
अल्का याग्निक
शिबू सोरेन
भगत सिंह कोश्यारी
उदय कोटक
पीयूष पांडे (मरणोपरांत)
अन्य सम्मानित हस्तियां
पद्मश्री
आर माधवन
रोहित शर्मा
हरमनप्रीत कौर
सविता पूनिया
प्रवीण कुमार
प्रोसेनजीत चटर्जी
कैलाश चंद्र पंत
तेची गुबिन
ममिडाला जगदेश कुमार
सत्यनारायण नुवाल
के. पजनीवेल
टागा राम भील
डॉ. कुमारासामी थंगराज
डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस
अंके गौड़ा
बुधरी थाती
भिकल्या लाडक्या धिंडा
विश्व बंधु (मरणोपरांत)
अन्य सम्मानित हस्तियां
Advertisement




