Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

मणिपुर में फूल महोत्सव की कवरेज कर रहे टीवी पत्रकार को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

नागालैंड की हॉर्नबिल टीवी के पत्रकार दीप सैकिया को बाजू और पैरों में लगी गोली, हमलावर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

इंफाल/सेनापति: मणिपुर के सेनापति जिले में शनिवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां फूल महोत्सव की कवरेज कर रहे टीवी पत्रकार पर गोली चला दी गई। घटना लाईई गांव में हुई, जहां जिनिया फ्लावर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा था।

पीड़ित पत्रकार की पहचान दीप सैकिया के रूप में हुई है, जो नागालैंड स्थित हॉर्नबिल टीवी से जुड़े हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में सैकिया के बगल (armpits) और पैरों में चोटें आईं।

Nagaland TV journalist Deep Saikia(

घटना के तुरंत बाद उन्हें सेनापति जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए नागालैंड रेफर कर दिया गया। दीप सैकिया मूल रूप से असम के जोरहाट के रहने वाले हैं।

Nagaland TV journalist Deep Saikia

स्थानीय लोगों ने मौके पर ही हमलावर को दबोच लिया और उसके पास से एयर गन बरामद की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक गोली चलाने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close