Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुरहादसा

CG ACCIDENT : हाइवा की टक्कर से पांच फीट ऊपर उछला ऑटो, चालक समेत 4 लोगों की मौत

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में बिलासपुर-तखतपुर मेन रोड पर मोछ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो पांच फीट ऊपर उछल गया और उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीन लोग उछल कर रोड पर गिर गए, जबकि चालक ऑटो में फंस गया था। बाद कटर से काटकर उसे बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश कुमार साहू मालवाहक ऑटो चलाता था। शुक्रवार को वह मालवाहक ऑटो को लेकर बिलासपुर आया था। यहां से रात करीब 11 बजे वापस अपने गांव लौट रहा था। उसके ऑटो में तीन और लोग सवार थे। ऑटो तखतपुर के मोछ मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे मे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जबकि, गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को कड़ी मशकत के बाद बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी भी मौत हो गई। अभी अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close