[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को कोर्ट में किया पेश, पूछताछ के लिए मांगी गई इतने दिन की रिमांड, पुलिस कस्टडी में ही कटेगी रात

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Virendra Tomar: सूदखोर वीरेंद्र तोमर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि, वीरेंद्र तोमर 162 दिनों से फरारा चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद कल पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला। वहीं आज उसे पुलिस सुरक्षा के बीच प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेग की कोर्ट में किया गया।

वहीं कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड मांगी है। इस दौरान कोर्ट में वीरेंद्र तोमर की चाल में बदलाव दिखा, जबकि जुलूस के दौरान उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी। इससे उनकी नौटंकी उजागर हो गई है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को 5 दिन की रिमांड दी है। अब पुलिस इस दौरान वीरेंद्र तोमर से फरार आरोपी रोहित तोमर समेत उसके कर्जखोरी और धमकी के पूरे नेटवर्क पर पूछताछ करेगी। वहीं वीरेंद्र तोमर को 14 नवंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Virendra Tomar: बता दें कि, वीरेंद्र तोमर के खिलाफ सूदखोरी, रंगदारी, और अवैध हथियार रखने जैसे कई मामले दर्ज हैं। हालांकि, भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में वीरेंद्र तोमर से लगातार पूछताछ जारी है, और रायपुर पुलिस अब उसके पूरे गैंग पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close