लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग जारी है , UP में कांग्रेस को बढ़त, भाजपा को हो रहा नुकसान ,रायबरेली से राहुल आगे, अमेठी से स्मृति पीछे

लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में NDA 294, I.N.D.I.A. 224 सीटों पर आगे चल रहा है।
पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से मतगणना चल रही है। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।
1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।
तेलंगाना में 17 सीटें: भाजपा 8, कांग्रेस 8 और एक पर AIMIM आगे
तेलंगाना की चेवल्ला सीट से बीजेपी कैंडिडेट कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी 33054 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस ने जी. रंजीत रेड्डी को मैदान में उतारा था। जी. रंजीत बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से कांग्रेस कैंडिडेट दानम नागेंद्र 41087 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट जी. किशन रेड्डी आगे चल रहे हैं। दानम नागेंद्र बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
तेलंगाना की मल्काजगिरि सीट से कांग्रेस कैंडिडेट सुनीता महेंद्र रेड्डी 109577 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट इटाला राजेंद्र आगे चल रहे हैं।
सुनीता महेंद्र रेड्डी बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
तेलंगाना की नागरकुरनूल सीट से बीजेपी कैंडिडेट भरत प्रसाद पोथुगंती 16403 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट डॉ.मल्लू रवि आगे चल रहे हैं। भरत प्रसाद पोथुगंती बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
तेलंगाना की जहीराबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट बीबी पाटिल 11991 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश कुमार शेतकर आगे चल रहे हैं। बीबी पाटिल बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
तेलंगाना की आदिलाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट गोडम नागेश 41317 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अथराम सुगुना पीछे चल रहे हैं। गोडम नागेश बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
तेलंगाना की महबूबाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट ए. सीताराम नाईक 1,87,475 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट बलराम नाइक पोरिका आगे चल रहे हैं। ए. सीताराम नाईक बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
दो माह से नहीं मिला वेतन, रसोइयों ने दी आंदोलन की चेतावनी, देखिए नीलू ओगरे ने क्या कहा..




