Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

NIT चौपाटी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मूणत के पोस्टर पर पोती कालिख, अब पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर। NIT Chaupati Controversy: राजधानी रायपुर में NIT चौपाटी को लेकर विवाद लगातार गर्माया हुआ है। दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हों, लेकिन विपक्ष इसका विरोध जारी रखे हुए है। वहीं इस बीच कल इसके विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए बीजेपी विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोती।

बता दें कि, कल कार्यकर्ताओं ने राजेश मूणत के फ्लेक्स, बैनर और होर्डिंग्स पर कालिख पोतकर अपना आक्रोश जताया। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधायक राजेश मूणत के दबाव और जिद के कारण NIT चौपाटी को हटाया गया, जिसके चलते कई युवाओं का रोजगार छिन गया।

वहीं अब इस मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की हैं। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। FIR में दिनेश तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि यूनिवर्सिटी गेट के सामने विकास कार्य के लिए लगाए गए पोस्टर को नुकसान पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जिसमें युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद उर्फ भक्कू कश्यप और उसके साथियों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

NIT Chaupati Controversy:  इस मामले में कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान 7 दिनों के भीतर जांच कमेटी गठित करने की मांग की गई थी साथ कहा था की अगर 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो वे मुख्यमंंत्री आवास का घेराव करेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close