[t4b-ticker]
Advertisement
बड़ी खबर

‘बड़े शर्म की बात है आप लोग बच्चों को आगे कर रहे हैं’, प्रदर्शनकारी किसानों पर भड़का हाईकोर्ट

किसान आंदोलन को लेकर गुरुवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बड़ी सुनवाई हुई है। सुनवाई में हाई कोर्ट ने किसान प्रदर्शनकारियों पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि आप लोग निर्दोष और बच्चों को आगे कर रहे हो जो कि काफी शर्मनाक है।

सुनवाई में कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा की सरकारों पर भी सवाल उठाया। हाई कोर्ट ने कहा कि इस पूरे मामले में दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रही हैं। सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को प्रोटेस्ट करते हुए कई फोटो दिखाए।

फोटो देखने के बाद हाई कोर्ट ने हाई कोर्ट ने सख्त तेवर अपना लिए और किसान प्रदर्शनकारियों से कहा कि बड़े शर्म की बात है आप लोग बच्चों को आगे कर रहे हैं। कोर्ट ने पूछा कि आप लोग कैसे माता पिता हैं? बच्चों की आड़ में प्रदर्शन और वो भी हथियारों के साथ।

हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि हथियारों के साथ आप वहां कोई जंग करने जा रहे हैं? यह पंजाब का कल्चर नहीं है। कोर्ट ने कहा कि आप लोग निर्दोष लोगों को आगे कर रहे हो, ये काफी शर्मनाक है। हाई कोर्ट ने सख्त होते हुए किसान प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप लोगों को यहां खड़े होने तक का अधिकार नहीं है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close