[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Gujarat Road Accident: दर्दनाक हादसा…बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल

वडोदरा में दर्दनाक सड़क हादसा: लग्जरी बस ट्रक से टकराई, 10 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

वडोदरा। Gujarat Road Accident: गुजरात के वडोदरा में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। शहर के कोटंबी स्टेडियम के समीप एक निजी लग्जरी बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बालाजी ट्रेवल्स की बस राजस्थान के बाड़मेर से सूरत की ओर जा रही थी। इसी दौरान वडोदरा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बचाव दल ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस के जरिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने भी आपात स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सा व्यवस्था की है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Gujarat Road Accident: दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को हटाने का कार्य भी जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक की संभावित लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close