[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

सनकी आशिक ने युवती के घर पर की फायरिंग, एकतरफा प्यार में पिता पर भी चलाई गोली

कोरबा। Korba Firing News: कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम के चलते सनकी युवक ने युवती के पिता पर फायरिंग कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुसार, साहिल नाम का युवक पिछले करीब छह महीने से उनकी बेटी को एकतरफा प्यार का दावा करते हुए परेशान कर रहा था और लगातार छेड़खानी कर रहा था।

बताया गया कि, घटना वाली रात आरोपी युवती के घर के पास पहुंचकर हंगामा करने लगा। आवाज सुनकर जब युवती के पिता घर से बाहर निकले तो आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। पहली गोली मिस फायर हो गई। इसके बाद दूसरी बार फायर करने की कोशिश में पिस्टल अटक गई, जिससे युवती के पिता बाल-बाल बच गए।

Korba Firing News: पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बालको थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से पिस्टल जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close