‘हम एक-एक घुसपैठियों को भारत की भूमि से बाहर करेंगे’, बिहार की भूमि में गरजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
अररिया। Amit Shah In Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल के कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के अररिया पहुंचे। जहां उन्होंने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े 10 किलोमीटर के परिक्षेत्र में अवैध निर्माण और घुसपैठियों को लेकर कहा कि, भारत की भूमि से उन्हें चुन-चुन कर बाहर कर देंगे। इस दौरान उन्होंने अररिया में बॉर्डर आउट पोस्ट ‘लेटी’ व ‘इंदरवा’ के उद्घाटन और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के विभिन्न कार्यों के ई-लोकार्पण, ई-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।
बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘हम एक-एक घुसपैठिया को भगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुन-चुनकर घुसपैठियों का नाम मतदाता सूची से काटेंगे और भारत की भूमि से बाहर करेंगे। सीमांचल में हम जल्दी ही इन घुसपैठियों के खिलाफ अभियान शुरु करने जा रहे हैं।’ इस परिक्षेत्र में बने सभी अवैध निर्माण जल्द ही ध्वस्त किए जाएंगे और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।
पूरे देश को कराएंगे घुसपैठियों से मुक्त
हमने चुनाव में बिहार की जनता को वादा किया था कि हम बिहार को घुसपैठ से मुक्त करेंगे। उन्हें सिर्फ मतदाता सूची से नाम हटना नहीं है। हम एक-एक घुसपैठियों को भारत की भूमि से चुन-चुक कर भारत के बाहर भेजने का कारण बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट कर देना चाहती है मेरी सरकार भी स्पष्ट करना चाहती है। नरेंद्र मोदी सरकार का पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त कराएंगे। मैं खुद चुनाव के वक्त चार दिन सीमांचल में रहा था हर जिले में गया हूं और वादा किया है जनता को कि हम पूरे सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त कराएंगे।
बताया राष्ट्र की सुरक्षा के लिए चैलेंज
उन्होंने कहा कि, आमतौर पर नेताओं के वादे जनता को याद करना पड़ता है मगर आज मैं सीमांचल की जनता को मेरा वादा याद कराने आया, क्योंकि मुझे सीमांचल की जनता का सहयोग चाहिए। घुसपैठिए सिर्फ हमारे चुनाव को प्रभारी प्रभावित नहीं करते बल्कि गरीबों के राशन में भी वह हिस्सा ले जाते हैं। हमारी रोजगार में भी हमारे युवाओं की सारी संभावनाओं से खेल करते हैं और इसके साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी ये बहुत बड़ा चैलेंज है।
Amit Shah In Bihar:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, मैंत तीन दिन में भारत सरकार के संबंधित सारे मंत्रालय और बिहार सरकार के गुरु मंत्रालय डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डिस्टिक डेवलपमेंट ऑफिसर SP और कई सारे संगठनों की तीन दिन में डिटेल मीटिंग कर कर हम एक कार्य योजना बना रहे हैं और सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर जितने भी अवैध अतिक्रमण है वह सारे के सारे अतिक्रमण सबसे पहले अभियान के अंदर दूर करना है और घुसपैठियों को चिन्हित कर भारत के बाहर भेजना है।
यह भी देखें




