आज का राशिफल :मेष वालों के लंबे समय से अटके काम होंगे पूरे, कर्क राशि वालों को मेहनत का फल मिलने वाला है
शनिवार का दिन आपके लिए खास रहेगा। किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।बिजनेस या नौकरी में हैं तो शनिवार को आपमें नया जोश रहेगा. आप काम के लिए नए टारगेट सेट करेंगे। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम पूरा होगा।
हालांकि मानसिक अशांति रह सकती है, इसलिए खुद को शांत रखने का प्रयास करें। छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे और जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं, इसलिए मेहनत जारी रखें। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। अच्छे परिणामों के लिए मछलियों को दाना खिलाएं। शनिवार का लकी कलर लाल और लकी नंबर 1 रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
शनिवार को आप काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसे समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा, लेकिन खर्चों में भी इजाफा हो सकता है, इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें। आपको कोई ऐसी चीज प्राप्त हो सकती है जिसकी चाहत आपको काफी समय से थी।
स्वास्थ्य के लिहाज से पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है, खानपान का ध्यान रखें। पढ़ाई में नई दिक्कतें सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कोई बात छिपाने से बचें, वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा। 28 जून को आपका लकी कलर पीला और लकी नंबर 3 रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हैं तो कागजात ध्यान से चेक करें ताकि बाद में परेशानी न हो। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। शनिवार आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है, इसलिए संयम रखें। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने से सफलता के रास्ते खुलेंगे।
शाम का समय आपके लिए सुकून भरा रहेगा, आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है, जिससे दिल की बातें शेयर कर मानसिक शांति मिलेगी। सुबह पूजा के बाद गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें, इससे सकारात्मकता बनी रहेगी। शनिवार का लकी कलर गुलाबी और लकी नंबर 1 रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
शनिवार को लंबे समय से की गई मेहनत का फल आपको मिलने वाला है, जिससे न सिर्फ खुशी मिलेगी बल्कि काम करने का नया हौसला भी मिलेगा। बिजनेस में इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं, जो आपके करियर को नई दिशा देंगे। हालांकि बजट बिगड़ सकता है, इसलिए खर्चों को मैनेज करें और धन संचय पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए सरलता और संयम का रास्ता अपनाएं।
पढ़ाई में अनुशासन नजर आएगा, जो सफलता दिलाएगा। कोई पुराना करीबी मित्र, जिससे रिश्ते बिगड़ गए थे, आज खुद पहल कर दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। जीवनसाथी से बहस करने के बजाय सरलता से बातचीत कर समस्याओं को सुलझाएं, इससे दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जरूरतमंद कन्या को उपयोगी वस्तुएं भेंट करें। 28 जून का लकी कलर सिल्वर और लकी नंबर 9 रहेगा।




