[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पैसा बना मौत की वजह…. राजधानी लेनदेन के विवाद को लेकर युवक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या

रायपुर। Raipur Murder News:  राजधानी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के सिमरन सिटी फेस-2 का है। बताया जा रहा है कि, आरोपी डोमेश्वर ने मृतक अजय के यहां कंस्ट्रक्शन का काम किया था।

Read More: गैस संकट के बीच चोरों ने बदला टारगेट, गैस डिलीवरी वैन से चुरा ले गए 27 सिलेंडर, जांच में जुटी पुलिस 

वहीं काम पूरा होने के बाद भुगतान को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी डोमेश्वर करीब 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था, लेकिन अजय ने पैसे देने से इनकार कर दिया। घटना वाले दिन आरोपी अजय के घर के बाहर कुछ देर तक घात लगाकर बैठा रहा। जैसे ही अजय घर से बाहर निकला, डोमेश्वर ने उस चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: प्रदेश में पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, नहीं है कोई कमी, सीएम ने लोगों से की अफवाहों से दूर रहने की अपील 

Raipur Murder News:  वारदात की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close