Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 75 से ज्यादा ठेलों और 20 मकानों-दुकानों पर चला बुलडोजर

 

बिलासपुर : नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अरपा पार शनिचरी बाजार इलाके में जमकर बुलडोजर चलाया। सुबह 5 बजे निगम का अतिक्रमण दस्ता भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ पहुंचा और चांटीडीह क्षेत्र में बनीं 75 से अधिक सब्जी दुकानों के चबूतरों को ध्वस्त कर दिया।

इसी के साथ रपटा से अमरैया चौक तक अतिक्रमण कर बनाए गए 20 मकानों और दुकानों को भी तोड़ा गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पास की शराब दुकान को भी हटाने की मांग की।

नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराना जरूरी है, जबकि स्थानीय लोग अचानक हुई कार्रवाई से नाराज़ हैं और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close