छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
नव नियुक्त उप निरीक्षकों को बड़ा झटका, तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया नियुक्ती आदेश, जानें वजह
रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आबकारी उपनिरीक्षक पदों पर जारी नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसे आबकारी आयुक्त के आदेश पर जारी किया गया।
जारी आदेश में बताया गया कि, 21 जनवरी 2026 को जारी किए गए नियुक्ति आदेश को तकनीकी कारणों से निरस्त किया गया है। इस आदेश में कहा गया कि, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वार आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 की चयन सूची अनुसार आबकारी उपनिरीक्षक पद के लिए जारी नियुक्ति आदेश को तकनीकी कारणों से निरस्त किया जाता है।
CG News: बता दें कि, सीजीपीएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा के तहत 85 अभ्यर्थियों को आबकारी उप निरीक्षक पद पर नियुक्ती दी गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

यह भी देखें
Advertisement




